रांची
राहुल गांधी के बाद अब झारखंड कांग्रेस का धरना लोकभवन के पास शुरू हो गया है। इसमें प्रभारी के राजू सहित अन्य वरिष्ठ नेता व मंत्री शिरकत कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के दौरान NEET, UGC-NET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए. इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र न्याय की मांग कर रहे थे, तब उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई की गई।
मीडिया प्रभारी ने कहा कि अगर भाजपा को युवाओं की सच में चिंता होती तो वह केंद्र सरकार में खाली पड़े लाखों पदों को भरने की पहल करती, बेरोजगारी पर जवाब देती और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाती. लेकिन भाजपा अब युवाओं के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।